देश की खबरें | हत्या के आरोपी ने मुंबई में की थी सलमान खान की रेकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के एसजीएम नगर में सरकारी राशन डिपो चलाने वाले प्रवीण की हत्या मामले में गिरफ्तार राहुल नाम के व्यक्ति ने मुंबई में रहकर अभिनेता सलमान खान की रेकी की थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

फरीदाबाद (हरियाणा), 18 अगस्त जिले के एसजीएम नगर में सरकारी राशन डिपो चलाने वाले प्रवीण की हत्या मामले में गिरफ्तार राहुल नाम के व्यक्ति ने मुंबई में रहकर अभिनेता सलमान खान की रेकी की थी।

डीसीपी (मुख्यालय) राजेश दुग्गल ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि राहुल को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates: भारत में कोरोना वायरस से 24 घंटे में ठीक हुए 57,937 मरीज, रिकवरी रेट 73 प्रतिशत से ज्यादा.

उन्होंने बताया, ‘‘राहुल कुख्यात बदमाश लारेंस बिश्नोई गिरोह का शार्प शूटर है। बिश्नोई फिलहाल जोधपुर, राजस्थान की जेल में है।’’

डीसीपी ने बताया, ‘‘राहुल ने सलमान खान की रेकी कर, पूरी जानकारी बिश्नोई तक पहुंचाई थी। जोधपुर काला हिरण हत्याकांड से सलमान के बरी होने के कारण बिश्नोई दुखी था और वह अभिनेता से रंजिश रखता है। उसने सलमान खान को जान से मारने की धमकी भी दी थी।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के आंध्र प्रदेश में 9652 नए केस दर्ज: 18 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस का कहना है कि राहुल की रेकी से लगता है कि बिश्नोई अभिनेता की हत्या की साजिश रच रहा था।

उन्होंने बताया कि राहुल पर फरीदाबाद के अलावा झज्जर, भिवानी और पंजाब में भी हत्या और फिरौती के मामले दर्ज हैं।

अधिकारी ने बताया कि पिछले छह महीने में राहुल द्वारा चार लोगों की हत्या किए जाने का संदेह है। पुलिस उसे अदालत में पेश कर हिरासत की मांग करेगी।

गौरतलब है कि 24 जून को एसजीएम नगर में सरकारी राशन डिपो चलाने वाले प्रवीण की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने राहुल उर्फ सन्नी को रविवार को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया।

2018 में प्रवीण ने राहुल को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार कराया था। पुलिस का कहना है कि उसी रंजिश में राहुल ने प्रवीण की हत्या की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\