देश की खबरें | हत्या का आरोपी महाराष्ट्र में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में हत्या के एक मामले में साल 2022 में हिरासत के दौरान फरार हुए एक आरोपी को महाराष्ट्र के नवी मुंबई में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 29 फरवरी उत्तर प्रदेश में हत्या के एक मामले में साल 2022 में हिरासत के दौरान फरार हुए एक आरोपी को महाराष्ट्र के नवी मुंबई में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पनवेल टाउन पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक नितिन ठाकरे ने बताया कि अयोध्या के इनायतनगर के रहने वाला प्रवीण उर्फ प्रदीप आमाजोर पाल को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की रामकोला पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी के बाद कुशीनगर की एक अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

अधिकारी ने कहा कि एक नवंबर 2022 को जब उसे इलाज के लिए देवरिया के जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, उसी दौरान वह पुलिस हिरासत से भाग गया था और तब से उसका कोई पता नहीं था।

पुलिस ने आरोपी को ढूंढने के लिए 50,000 रुपये के इनाम की घोषणा की।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में जांच के दौरान उत्तर प्रदेश के वाराणसी की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को यह जानकारी मिली की नवी मुंबई के पनवेल में आरोपी को देखा गया है और फिर उन्होंने यहां अपने समकक्षों से मदद ली।

उत्तर प्रदेश की एक पुलिस टीम भी उसे ढूंढने के लिए यहां पहुंची थी।

ठाकरे ने बताया कि पनवेल पुलिस और वाराणसी एसटीएफ ने मंगलवार को आरोपी को पनवेल रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। अधिकारी ने कहा कि एसटीएफ की टीम उसे उत्तर प्रदेश ले गई।

प्रीति शोभना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस