कोविड-19 से संक्रमित पाए गए मुंबई के ताज होटल के कर्मचारियों की हालत स्थिर

ताज श्रृंखला की संचालक इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसी) ने शनिवार को कहा था कि होटल के कुछ कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

जमात

मुंबई, 12 अप्रैल ताज महल पैलेस ऐंड टॉवर्स होटल के कोविड-19 से संक्रमित पाए गए कर्मचारियों की हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल से जल्द ही छुट्टी मिल सकती है। होटल के अधिकारियों ने रविवार को यह कहा।

ताज श्रृंखला की संचालक इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसी) ने शनिवार को कहा था कि होटल के कुछ कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

कंपनी ने शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ मैदान में डटे स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों को अपने होटल में रखा है। उसने अपने करीब 500 कर्मचारियों की जांच कराई थी।

कंपनी ने संक्रमित व्यक्तियों की संख्या नहीं बताई थी लेकिन एक बयान में कहा था कि उनमें से ज्यादातर में इस संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे।

निजी अस्पताल के एक चिकित्सक ने शनिवार को कहा था कि दक्षिण मुंबई में ताज महल पैलेस के कम से कम छह कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘उनकी तबियत ठीक है, हालत स्थिर है और अस्पताल से जल्द छुट्टी मिल जाएगी।

कंपनी ने बताया था कि उन कर्मियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया और उनके संपर्क में आए लोगों को पृथकवास में रखा गया है।

होटल में फिलहाल कोई अतिथि नहीं है और होटल की देखरेख के लिए यहां बहुत ही कम संख्या में कर्मचारी रखे गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\