देश की खबरें | मुंबई की लोकल ट्रेन में गहनों से भरा महिला का बैग छूटा, पुलिस ने बरामद किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की भीड़-भाड़ वाली लोकल ट्रेन में एक महिला का गहनों से भरा बैग छूट गया था जिसका रेलवे पुलिस ने अपनी सतर्कता से न केवल उसका पता लगा लिया बल्कि उसे उसके मालिक तक भी पहुंचाया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, आठ जून मुंबई की भीड़-भाड़ वाली लोकल ट्रेन में एक महिला का गहनों से भरा बैग छूट गया था जिसका रेलवे पुलिस ने अपनी सतर्कता से न केवल उसका पता लगा लिया बल्कि उसे उसके मालिक तक भी पहुंचाया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बैग में करीब 4.23 लाख रुपये के सोने के गहने थे।

उन्होंने बताया कि सतारा की रहने वाली महिला का बैग शुक्रवार रात छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (सीएसएमटी) जाने वाली लोकल ट्रेन के एक डिब्बे में छूट गया था।

उन्होंने बताया कि महिला को जब इसका अहसास हुआ तो उसने पुलिस को इसकी सूचना दी।

वडाला रेलवे पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘‘सूचना मिलने के बाद हमने डॉकयार्ड रोड थाने पर तैनात अपने कांस्टेबल से ट्रेन की जांच करने को कहा और उसने फोन करके बताया कि उसे बताई गई विशेषता वाला बैग बैग मिल गया है।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘बैग में एक कैमरा, सोने के आभूषण और अन्य सामान थे, जिनकी कुल कीमत 4.23 लाख रुपये थी। जब हमने पुष्टि कर ली कि यह महिला का है, तो हमने इसे महिला को सौंप दिया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने तलाक की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस से की ये खास अपील

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड