देश की खबरें | मुंबई के सीएसएमटी स्टेशन का 1642 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के सबसे बड़े रेलवे टर्मिनल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस का 1642 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा जहां विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। इस स्टेशन को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 24 अगस्त मुंबई के सबसे बड़े रेलवे टर्मिनल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस का 1642 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा जहां विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। इस स्टेशन को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया है।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि परियोजना के तहत परिसर से कुछ रेलवे कार्यालयों को बायकूला और वाडी बंदर यार्ड परिसर में स्थानांतरित किया जाना है, पैदल चलने वालों के लिए ज्यादा स्थान बनाया जाएगा और स्टेशन पर नियंत्रण कक्ष भी बनाया जाएगा।

यह भी पढ़े | हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी: 24 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विक्टोरियाई गोथिक शैली में बने 130 वर्ष पुराने भवन में मध्य रेलवे का मुख्यालय भी है और यहां उपनगरीय एवं लंबी दूरी की रेलगाड़ियों के लिए प्लेटफॉर्म भी हैं।

भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम (आईआरएसडीसी) ने सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत स्टेशन के पुनर्विकास के लिए 20 अगस्त को निविदा आमंत्रित की।

यह भी पढ़े | Shibu Soren Admitted to Medanta Hospital: झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख शिबू सोरेन मेदांता में भर्ती, COVID-19 से हैं संक्रमित.

आईआरएसडीसी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव कुमार लोहिया ने सोमवार को संवाददाताओं से ऑनलाइन वार्ता में कहा कि छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसएमटी) का पुनर्विकास केवल स्टेशन के आवरण में सुधार तक सीमित नहीं होगा।

लोहिया ने कहा, ‘‘चूंकि यह विरासत स्थल है, इसलिए पहला महत्वपूर्ण तत्व विरासत को बरकरार रखना है। हम स्थल को 1950 के स्तर तक बहाल रखेंगे।’’

आईआरएसडीसी के मुताबिक परियोजना की लागत 1642 करोड़ रुपये की है जिसमें निर्माण लागत 1231 करोड़ रुपये और वित्तीय लागत 328 करोड़ रुपये है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\