देश की खबरें | मुंबई : युवक ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में 34 वर्षीय एक युवक के खिलाफ 14 साल की एक किशोरी के साथ कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 23 अक्टूबर मुंबई में 34 वर्षीय एक युवक के खिलाफ 14 साल की एक किशोरी के साथ कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता रिश्ते में आरोपी की बहन लगती है और अपराध का खुलासा उसके गर्भवती होने के बाद हुआ।

अधिकारी के मुताबिक, सोनोग्राफी में किशोरी के पांच महीने की गर्भवती होने की बात सामने आने के बाद उसके परिजन ने मुंबई के सांता क्रूज इलाके स्थित वकोला पुलिस थाने का रुख किया।

अधिकारी ने कहा, “पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसके रिश्ते के भाई (34) ने पहली बार रायगढ़ जिले के करजत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने कई मौकों पर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।”

अधिकारी के अनुसार, “हमने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। हमने मामला नेरल पुलिस थाने को सौंप दिया है, जिसके अधिकार क्षेत्र में करजत आता है।”

उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट