देश की खबरें | मध्यक्रम की कमजोरियां दूर करके विजयी लय पकड़ने रॉयल्स से भिड़ेगा मुंबई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स गुरुवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में मध्यक्रम की अपनी कमजोरियों को दूर करके विजयी लय हासिल करने की कोशिश करेगा।

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स गुरुवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में मध्यक्रम की अपनी कमजोरियों को दूर करके विजयी लय हासिल करने की कोशिश करेगा।

मुंबई लगातार दो मैच गंवाने के बाद इस मैच में उतरेगा। पिछले मैच में उसे पंजाब किंग्स के हाथों नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था और अब वह दिल्ली चरण में नये सिरे से शुरुआत करना चाहेगा।

संजू सैमसन की अगुवाई वाले राजस्थान ने अब तक टूर्नामेंट में तीन मैच गंवाये हैं तथा वह पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ छह विकेट की जीत के प्रदर्शन को ही दोहराने का प्रयास करेगा।

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (201 रन) ने अच्छी शुरुआत की है लेकिन वह अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाये हैं। मुंबई का यह बल्लेबाज और उनके सलामी जोड़ीदार क्विंटन डिकॉक दोनों बड़ी पारी खेलने के लिये प्रतिबद्ध होंगे।

मुंबई की सबसे बड़ी चिंता उसका मध्यक्रम है जो इकाई के रूप में प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। उसके मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव (154 रन), इशान किशन (73 रन), हार्दिक पंड्या (36 रन), क्रुणाल पंड्या (29 रन) और कीरोन पोलार्ड (65 रन) शामिल हैं।

गेंदबाजी विभाग में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (छह विकेट) और जसप्रीत बुमराह (चार विकेट) ने विशेषकर डेथ ओवरों में बहुत अच्छी गेंदबाजी की है। लेग स्पिनर राहुल चाहर (नौ विकेट) और क्रुणाल (तीन विकेट) ने भी प्रभावशाली गेंदबाजी की है और उम्मीद है कि उन्हें फिरोजशाह कोटला की पिच रास आएगी।

पोलार्ड को पांचवें या छठे गेंदबाज के रूप में उपयोग किया जा रहा है जबकि हार्दिक विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में खेल रहे हैं।

दूसरी तरफ राजस्थान को कई मामलों से निबटना है। विशेषकर विदेशी खिलाड़ियों जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन और एंड्रयू टाइ के विभिन्न कारणों से हट जाने से टीम कमजोर हुई है।

रॉयल्स अभी तक अदद सलामी जोड़ी तय नहीं कर पाया है। मनन वोहरा (42 रन) और यशस्वी जायसवाल (22 रन) बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं।

इंग्लैंड के जोस बटलर को भी बड़ी पारी खेलने की जरूरत है जबकि कप्तान सैमसन (187) को अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाये रखनी होगी। शिवम दुबे, डेविड मिलर और रियान पराग को भी महत्वपूर्ण योगदान देना होगा।

आलराउंडर क्रिस मौरिस (नौ विकेट और 48 रन) पर फिर से अपनी बड़ी कीमत को सही साबित करने का दबाव होगा।

गेंदबाजी में बायें हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया (सात विकेट) ने अहम भूमिका निभायी है जबकि जयदेव उनादकट (चार विकेट) और मुस्ताफिजुर रहमान (चार विकेट) ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। बायें हाथ के इन तीनों तेज गेंदबाजों के अलावा मौरिस को भी अपने प्रदर्शन में निरंतरता रखनी होगी।

लेग स्पिनर राहुल तेवतिया ने पांच मैचों में केवल एक विकेट हासिल किया है जबकि एक अन्य लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल दो मैचों में कोई विकेट नहीं ले पाये।

यह मैच दोपहर बाद खेला जाएगा और इसलिए ओस का मसला नहीं होगा।

टीमें इस प्रकार हैं :

मुंबई इंडियन्स : रोहित शर्मा, एडम मिल्ने, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जेम्स नीशाम, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मार्को जानसेन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, युद्धवीर सिंह।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, मनन वोहरा, अनुज रावत, रियान पराग, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, श्रेयस गोपाल, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी शिवम दुबे, क्रिस मौरिस, मुस्ताफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, केसी करियप्पा, कुलदीप यादव, आकाश सिंह।

मैच दोपहर बाद तीन बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\