देश की खबरें | मुंबई : 33 लाख रुपये के सोने के आभूषण लूटने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के कालबादेवी इलाके में में एक ‘आंगड़िया’ से 33.45 लाख रुपये के सोने के आभूषण लूटने और उससे पैसे वसूलने की कोशिश करने के आरोप में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 30 जून मुंबई के कालबादेवी इलाके में में एक ‘आंगड़िया’ से 33.45 लाख रुपये के सोने के आभूषण लूटने और उससे पैसे वसूलने की कोशिश करने के आरोप में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

‘आंगड़िया’ पैसे और बहुमूल्य वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने का काम करते हैं।

अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार शाम को हई। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने के तीन घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और लूटे गए आभूषण 12 घंटे के भीतर बरामद किए।

उन्होंने बताया, “लूटपाट की घटना उस समय हुई जब आंगड़िया पुणे और कोल्हापुर के लिए सोने के आभूषणों के पार्सल अपनी कार में रख रहे थे। आरोपियों की पहचान नीलेश तिवारी, सिल्वाराज काला और अभिराज खिलाड़ी के रूप में हुई।”

अधिकारी ने बताया कि लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच शुरू होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि तिवारी पहले से ही हत्या, डकैती, दंगे और जबरन वसूली के चार अपराधिक मामलों में नामित है। उन्होंने बताया कि सिल्वाराज के खिलाफ पहले से ही 17 मामले दर्ज हैं, जिसमें महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत दर्ज मामला भी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स महिला ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के सामने रखा 167 रनों का टारगेट, शैफाली वर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 3rd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs New Zealand 3rd ODI Match Stats And Preview: तीसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Punjab State Dear Lohri Makar Sankranti Bumper Lottery 2026 Result: आज रात 8 बजे घोषित होंगे ‘डियर लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी 2026’ के नतीजे, लकी ड्रा विजेता सूची देखें

\