देश की खबरें | मुंबई: पत्नी के संदिग्ध प्रेमी पर चाकू से हमला करने के बाद व्यक्ति ने आत्मसमर्पण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में एक युवक ने अपनी पत्नी के संदिग्ध प्रेमी पर धारदार हथियार से हमला करने के बाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, तीन जुलाई मुंबई में एक युवक ने अपनी पत्नी के संदिग्ध प्रेमी पर धारदार हथियार से हमला करने के बाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह घटना बुधवार शाम वडाला (पूर्व) इलाके में हुई जिसमें पीड़ित को गंभीर चोट आईं।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी जुनैद खान उर्फ ​​चीना को संदेह था कि पीड़ित का उसकी पत्नी के साथ संबंध है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़ित को एक दरगाह के पास देखा और गुस्से में आकर धारदार हथियार से उस पर कथित रूप से हमला कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के सीने और सिर समेत शरीर के कई अंगों पर गंभीर चोटें आई हैं और उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने बाद में वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\