देश की खबरें | मुंबई: व्यक्ति ने पत्नी और बेटे की हत्या की, पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में 40 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी पत्नी और बेटे की नायलॉन की रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए उनके शवों को घर में फंदे से लटकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 28 जनवरी मुंबई में 40 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी पत्नी और बेटे की नायलॉन की रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए उनके शवों को घर में फंदे से लटकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी शिवशंकर दत्ता ने यह अपराध इसलिए किया क्योंकि उसे अपनी 36 वर्षीय पत्नी की वफादारी पर संदेह था।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपने बेटे की कथित तौर पर इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने अपने पिता को उसकी मां की हत्या करते हुए देखा था।

यह घटना सोमवार दोपहर उस समय सामने आई, जब शिवकुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी पुष्पा दत्ता और उसके बेटे ने मुंबई के कांदिवली इलाके में एक चॉल में अपने घर में फांसी लगा ली।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस को शिवशंकर द्वारा बताए गए घटनाक्रम में विसंगतियां मिलीं और पूछताछ के दौरान उसने विवाहेतर संबंध के संदेह में अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली।

अधिकारी ने बताया कि इसी तरह आरोपी ने अपने बेटे की भी हत्या की क्योंकि उसने अपनी मां की हत्या होते हुए देखी थी।

शिवशंकर ने इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए मां-बेटे के शवों को छत की स्टील की छड़ से फंदे पर लटका दिया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अपराध कबूल करने के बाद शिवशंकर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ