देश की खबरें | मुंबई में दो महानगरपालिका आयुक्त होने चाहिएः मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के कपड़ा मंत्री असलम शेख ने मांग की है कि मुंबई में महानगरपालिका के दो आयुक्त होने चाहिए ताकि महानगर का विकास बेहतर तरीके से किया जा सके और लोगों को बेहतर मूल सुविधाएं दी जा सकें।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 10 जनवरी महाराष्ट्र के कपड़ा मंत्री असलम शेख ने मांग की है कि मुंबई में महानगरपालिका के दो आयुक्त होने चाहिए ताकि महानगर का विकास बेहतर तरीके से किया जा सके और लोगों को बेहतर मूल सुविधाएं दी जा सकें।

शेख मुंबई के अभिभावक मंत्री भी हैं। उन्होंने शनिवार को ट्विटर पर अपनी एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि उन्होंने मुंबई और इसके उपनगरों के लिए दो कलेक्टरों की मौजूदा व्यवस्था की तर्ज पर महानगर के लिए दो महानरपालिका आयुक्तों की मांग की है।

उन्होंने कहा, "बड़ी आबादी और शहर तथा उपनगरों के विस्तार देखते हुए दो आयुक्त होने से पानी, फुटपाथ, बाग, सीवेज जैसी मूल सुविधाएं देने और अन्य विकास तेजी से करने में सहूलियत होगी। "

उन्होंने कहा कि फिलहाल एक आयुक्त के लिए इन मुद्दों का तत्काल समाधान करना संभव नहीं है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने इस बाबत शहरी विकास विभाग के साथ बैठक की है और इस बारे में जल्द फैसला होने की उम्मीद है।

मुंबई की मलवानी सीट से विधायक शेख ने कहा कि महानरपालिका के दो आयुक्त होने चाहिए, एक शहर के लिए और एक उपनगरों के लिए।

बहरहाल, भाजपा विधायक अतुल भटखलकर ने शेख पर पलटवार करते हुए कांग्रेस पर मुंबई को बांटने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, " भाजपा ऐसे प्रस्ताव को कभी स्वीकार नहीं करने देगी और इसका विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरेगी। हम मांग करते हैं कि शिवसेना (जो महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार में घटक है) इस पर अपना रुख साफ करे।"

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के पास शहरी विकास विभाग का जिम्मा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\