देश की खबरें | मुंबई : चर्चगेट रेलवे स्टेशन परिसर के अंदर दुकान में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण मुंबई के व्यस्त चर्चगेट रेलवे स्टेशन परिसर के अंदर एक दुकान में बृहस्पतिवार शाम आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई।

मुंबई, पांच जून दक्षिण मुंबई के व्यस्त चर्चगेट रेलवे स्टेशन परिसर के अंदर एक दुकान में बृहस्पतिवार शाम आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी रेलवे द्वारा शाम करीब 5:25 बजे दी गई सूचना के अनुसार इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई अग्निशमन की कई टीम अग्निशमन उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के अभियान में पुलिस और स्थानीय नगर निकाय के कर्मी भी शामिल हुए।

अधिकारी ने बताया कि दुकान में लगी आग को कुछ ही मिनटों में बुझा दिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण पता लगाया जा रहा है और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

हालांकि, दैनिक यात्रियों के बीच कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई क्योंकि आग के कारण व्यस्त उपनगरीय टर्मिनस स्टेशन का पूरा परिसर धुएं से भर गया था।

एक यात्री ने बताया, ‘‘ चर्चगेट स्टेशन धुएं से भर गया था। संकेतक भी मुश्किल से दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने यात्रियों से दूर रहने की अपील की थी।’’

पश्चिमी रेलवे के सबसे व्यस्त उपनगरीय स्टेशन में से एक इस टर्मिनस से शाम के समय हजारों यात्री उपनगरीय रेल सेवा का इस्तेमाल करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट