देश की खबरें | मुंबई : व्यापारी से 75 लाख रुपये लूटने के आरोप में सात गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पिछले महीने के अंत में विदेशी मुद्रा कारोबारी से 75 लाख रुपये की लूट के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, चार सितंबर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पिछले महीने के अंत में विदेशी मुद्रा कारोबारी से 75 लाख रुपये की लूट के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक 28 अगस्त को मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने विदेशी मुद्रा कारोबारी धवल पांचाल के दो कर्मचारियों से दो बैग लूट लिए थे, जिनमें 50 लाख और 25 लाख रुपये थे। धवल पांचाल मलाड में विदेशी मुद्रा का अपना कारोबार चलाते हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ दोनों कर्मचारी पांचाल के कारोबारी सहयोगी भाविक पटेल के घर बैग ले जा रहे थे। लूट की यह घटना मार्वे रोड इलाके में पटेल के घर के करीब हुई। आरोपियों ने चाकू दिखाकर बैग लूट लिए। ’’

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद, जांच प्रतीक भोजने (30) पर केंद्रित हुई, जो उस दिन लूटे गए दो कर्मचारियों में से एक था। यह पाया गया कि उसने योजना बनाई थी और डकैती को अंजाम देने के लिए आपराधिक पृष्ठभूमि वाले कुछ लोगों को शामिल किया था।’’

उन्होंने बताया कि भोजाने के अलावा, पुलिस छह अन्य लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाब रही, जिनकी पहचान अक्षय गायकवाड़, कुणाल गायकवाड़, नरेश राठौड़, छगन गायकवाड़, दिनेश इंद्रे और विनोद आंचलखांब के रूप में हुई है।

मलाड पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, “इंद्रे ने साजिश रचने में भोजाने की मदद की।”

उन्होंने बताया कि लूट की रकम में से 15 लाख रुपये बरामद किए गएहैं और शेष रकम बरामद करने के प्रयास जारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\