खेल की खबरें | मुंबई के स्कोरर ने एमसीए को लिखा, बीसीसीआई से हमारे अधिकारों के बारे में बात करें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के स्कोरर के एक समूह ने राज्य संघ से अपील की है कि कोविड-19 के कारण इस मुश्किल समय में उनकी आजीविका प्रभावित होने के बाद वे भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पास चिकित्सा बीमा और अनुग्रह राशि का मुद्दा उठाएं।

मुंबई, 12 अगस्त मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के स्कोरर के एक समूह ने राज्य संघ से अपील की है कि कोविड-19 के कारण इस मुश्किल समय में उनकी आजीविका प्रभावित होने के बाद वे भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पास चिकित्सा बीमा और अनुग्रह राशि का मुद्दा उठाएं।

स्कोरर के समूह ने एमसीए सचिव को यह ईमेल लिखा है (इसकी प्रति पीटीआई के पास भी है)।

यह भी पढ़े | Mumbai Cricketer Karan Tiwari Dies by Suicide: आईपीएल में चयन नहीं होने से दुखी क्रिकेटर करण तिवारी ने की आत्महत्या, 'मुंबई के डेल स्टेन' कहे जाते थे.

पत्र में कहा गया, ‘‘नए नियम के साथ, पिछले सत्र से अब तक बीसीसीआई के 17 स्कोरर सेवानिवृत्त हो चुके हैं क्योंकि वे 60 बरस के हो चुके हैं। इन स्कोरर की आय पूरी तरह बंद हो गई है जो बीसीसीआई से मैच फीस के रूप में मिलती थी।’’

पिछले साल बीसीसीआई ने कई स्कोरर को सेवानिवृत्त कर दिया था और तब से यह पूरे साल का काम नहीं रह गया और दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड पूर्णकालिक आधार पर स्कोरर की नियुक्ति नहीं करना चाहता।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: CSK को धोनी के 2021 और 2022 आईपीएल का हिस्सा होने की उम्मीद सीईओ कासी विश्वनाथन.

ईमेल में कहा गया, ‘‘इन हालात में हम आपसे अपील करते हैं कि हमारा मामला बीसीसीआई के साथ उठाया जाए। आग्रह किया जाता है कि बोर्ड सक्रिय और सेवानिवृत्त सभी स्कोरर के लिए सामूहिक चिकित्सा बीमा पॉलिसी लेकर आए।’’

स्कोरर के अनुसार बीसीसीआई को आपात स्थिति में एकमुश्त अनुग्रह राशि देकर सक्रिय और सेवानिवृत्त हो चुके स्कोरर की मदद करनी चाहिए।

ईमेल में कहा गया, ‘‘उचित सेवानिवृत्त नीति जिसमें तय मासिक पेंशन योजना और/या स्कोरर की सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त भुगतान से सेवानिवृत्त स्कोरर की आय की भरपाई हो सकती है।’’

स्कोरर ने एमसीसी के सेवानिवृत्त स्कोर रमेश परब का उदाहरण दिया जो सांस की बीमारी एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (एआरडीएस) से पीड़ित हैं और 35 दिन से अधिक समय से उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

इसके अलावा कोलकता के कौशिक साहा का उदाहरण दिया गया जो मधुमेह से जूझते रहे और अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने के बाद उनका निधन हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\