देश की खबरें | मुंबई में इस मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में मंगलवार को इस मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 22 दिसंबर मुंबई में मंगलवार को इस मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि महानगर के अलावा, महाराष्ट्र के दूसरे हिस्सों में भी रात के तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ गयी है।

आईएमडी मुंबई के उपमहानिदेशक के एस होसालिकर ने बताया कि मंगलवार को पश्चिमी उपनगर सांताक्रूज स्थित वेधशाला में सामान्य से दो डिग्री कम न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि मुंबई के पड़ोस में स्थित ठाणे में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुंबई और आसपास के इलाकों के अलावा मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गयी है।

मौसम विभाग के अनुसार पुणे में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री, अकोला में 9.6 डिग्री और गोंदिया में 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। औरंगाबाद में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री, परभणी में 7.6 डिग्री, बीड में 10.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री, सांगली में 12.6 डिग्री और सतारा में नौ डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 239 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी और अभिज्ञान कुंडू ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Prediction: नवी मुंबई में आज दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का 11वां मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Fatima Jatoi and Arohi Mim: भारत में क्यों ट्रेंड कर रहे हैं पाकिस्तान-बांग्लादेश के ‘लीक वीडियो’? साइबर एक्सपर्ट्स ने किया बड़ा खुलासा

सना खान ने अभिनय छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी; कहा- ‘पति मुफ्ती अनस का फैसला नहीं, यह मेरी अपनी पसंद थी’ (Watch Video)

\