देश की खबरें | मुंबई में 24 घंटे में 106 मिलीमीटर बारिश हुई; आईएमडी ने मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर में सप्ताह के पहले ही दिन भारी बारिश से जूझने के बाद लोगों को मंगलवार सुबह थोड़ी राहत मिली। पिछले 24 घंटे में औसतन 106 मिलीमीटर बारिश हुई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 27 मई शहर में सप्ताह के पहले ही दिन भारी बारिश से जूझने के बाद लोगों को मंगलवार सुबह थोड़ी राहत मिली। पिछले 24 घंटे में औसतन 106 मिलीमीटर बारिश हुई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि उपनगरीय ट्रेन सहित सार्वजनिक परिवहन सेवाएं मामूली देरी से चल रही हैं, जबकि बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम की बस और मेट्रो सेवाएं जारी हैं।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अनुसार, 25 मई को रात 10 बजे से 26 मई को पूर्वाह्न 11 बजे के बीच नरीमन पॉइंट क्षेत्र में सबसे अधिक 252 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके बाद बीएमसी मुख्यालय (216 मिमी) और कोलाबा पंपिंग स्टेशन (207 मिमी) में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

बीएमसी ने कहा कि मंगलवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में मुंबई में औसतन 106 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी उपनगरों में 72 मिलीमीटर और पूर्वी उपनगरों में 63 मिलीमीटर बारिश हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटे में मुंबई और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

इसने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाओं तथा गरज के साथ बारिश की संभावना है।

आईएमडी ने सोमवार को कहा था कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून अपनी सामान्य तारीख से 16 दिन पहले मुंबई पहुंच गया है और 1950 के बाद से पहली बार इसका इतनी जल्दी आगमन हुआ है।

पहले ही दिन मूसलाधार बारिश ने मुंबई के अधिकतर हिस्सों को भिगो दिया।

भारी बारिश ने शहर के कुछ हिस्सों, खासकर दक्षिण मुंबई में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। लोगों को पेड़ उखड़ने, जलभराव और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इस वजह से उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को निलंबित करना पड़ा।

वर्ली नाका में नवनिर्मित आचार्य अत्रे चौक मेट्रो स्टेशन बारिश का पानी परिसर में घुसने के बाद बंद कर दिया गया और मुंबई मेट्रो रेल निगम को वहां परिचालन रोकना पड़ा।

दक्षिण मुंबई के कई निचले इलाके भी जलमग्न हो गए जहां कभी-कभार ही ऐसी स्थिति होती थी। इनमें पेडर रोड और नेपियन सी रोड जैसे पॉश इलाके शामिल हैं।

बीएमसी के अनुसार, मंगलवार को अपराह्न 12 बजकर 13 मिनट पर 4.88 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है तथा रात 11 बजकर 56 मिनट पर 4.18 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\