देश की खबरें | मुंबई: ‘मंत्रालय’ में प्रदर्शनकारी सुरक्षा जाल पर कूदे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सचिवालय (मंत्रालय) में मंगलवार को जमकर ''ड्रामा'' हुआ और प्रदर्शनकारियों का एक समूह बांध परियोजना से प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे में बढ़ोतरी की मांग करते हुए पहली मंजिल पर लगाये गये सुरक्षा जाल पर उतर गया।
मुंबई, 29 अगस्त महाराष्ट्र सचिवालय (मंत्रालय) में मंगलवार को जमकर ''ड्रामा'' हुआ और प्रदर्शनकारियों का एक समूह बांध परियोजना से प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे में बढ़ोतरी की मांग करते हुए पहली मंजिल पर लगाये गये सुरक्षा जाल पर उतर गया।
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 40 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।
उन्होंने कहा, ‘‘नारे लगाते हुए और तख्तियां लिए प्रदर्शनकारी दोपहर में सुरक्षा जाल (मुख्य मंत्रालय भवन की पहली मंजिल पर) के निकट पहुंच गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें खींचने की कोशिश की।’’
आत्महत्या के प्रयास की किसी भी घटना को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर मुख्य मंत्रालय भवन में सुरक्षा जाल लगाए गये थे।
अधिकारी ने बताया कि अमरावती जिले के मोर्शी में ऊपरी वर्धा बांध परियोजना से प्रभावित लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाली कार्यवाही समिति द्वारा अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे राज्य सचिवालय में विरोध प्रदर्शन किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने बांध के लिए अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे में वृद्धि और परियोजना प्रभावित लोगों के लिए सरकारी नौकरी की मांग की।
अधिकारी ने कहा, ‘‘मुंबई पुलिस ने प्रदर्शन करने के आरोप में 40 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया और मरीन ड्राइव पुलिस थाने में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)