देश की खबरें | मुंबई पुलिस सोमवार को गैंगस्टर रवि पुजारी को अपनी हिरासत में लेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक की एक अदालत से मंजूरी मिलने के बाद मुंबई पुलिस की एक टीम गैंगस्टर रवि पुजारी को सोमवार को हिरासत में लेने के लिए बेंगलुरु रवाना हो गई। यहां एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 20 फरवरी कर्नाटक की एक अदालत से मंजूरी मिलने के बाद मुंबई पुलिस की एक टीम गैंगस्टर रवि पुजारी को सोमवार को हिरासत में लेने के लिए बेंगलुरु रवाना हो गई। यहां एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भरम्बे ने कहा कि पुजारी को हिरासत में लेने की मुंबई अपराध शाखा की कोशिशों में यह बड़ी कामयाबी है।

पुजारी वर्तमान में कर्नाटक में जेल में बंद है। इससे पहले वह पिछले कई वर्षों से फरार था। उसे पिछले साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया गया था।

एक अधिकारी ने कहा कि अपराध शाखा का जबरन वसूली निरोधक प्रकोष्ठ पुजारी को 21 अक्टूबर 2016 को विले पार्ले में हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार करेगी।

अधिकारी ने बताया कि पुजारी के सात सहयोगी पहले से ही इस मामले में जेल में बंद हैं, जबकि वह फरार था।

मूल रूप से कर्नाटक के उडुपी के रहने वाला पुजारी विदेश से जबरन वसूली का रैकेट चलाता था, जिसमें व्यवसायियों, फिल्मी हस्तियों आदि को निशाना बनाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\