देश की खबरें | मुंबई पुलिस को मिला सलमान से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का संदेश, जांच शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई यातायात पुलिस को धमकी भरा एक संदेश मिला है जिसमें अभिनेता सलमान खान से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। मामला संज्ञान में आने के बाद अपराध शाखा ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 18 अक्टूबर मुंबई यातायात पुलिस को धमकी भरा एक संदेश मिला है जिसमें अभिनेता सलमान खान से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। मामला संज्ञान में आने के बाद अपराध शाखा ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शहर के यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष के व्हाट्सऐप पर बृहस्पतिवार को दोपहर में संदेश आया था जिसके बाद वर्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत धमकी और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस के कर्मी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘संदेश भेजने वाले ने कहा कि धमकी को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। पूरे प्रकरण की जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई है।’’

मशहूर अभिनेता को इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकियां मिली थीं।

अधिकारी ने कहा कि बिश्नोई गिरोह के सदस्यों ने अप्रैल में अभिनेता के बांद्रा स्थित आवास के बाहर गोलीबारी भी की थी।

इस बीच, नवी मुंबई पुलिस ने बृहस्पतिवार को बिश्नोई गिरोह द्वारा जून में खान की हत्या की साजिश रचे जाने का पर्दाफाश किया और उसके एक ‘शूटर’ को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान हरियाणा के पानीपत निवासी सुखबीर सिंह के रूप में हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी