देश की खबरें | मुंबई पुलिस के कांस्टेबल ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस के 37 वर्षीय एक कांस्टेबल ने यहां अपने आवास पर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, चार मार्च मुंबई पुलिस के 37 वर्षीय एक कांस्टेबल ने यहां अपने आवास पर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार दोपहर गोरेगांव इलाके में हुई और कांस्टेबल के इस कदम के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

अधिकारी के अनुसार, कुरार थाने में तैनात कांस्टेबल सुभाष कंगने गेरेगांव में रहते थे और तीन माह पहले उनकी शादी हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि उसने कथित तौर पर अपने घर पर खुद को फांसी लगा ली।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और कांस्टेबल को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया।

उसके परिजन ने घटना के संबंध में सूचना दी।

अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक सूचना के आधार पर दुर्घटनावश मौत को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड