देश की खबरें | दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए संदिग्ध आतंकी के परिजन से मुंबई पुलिस, एटीएस ने पूछताछ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र एटीएस के अधिकारियों ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी जान मोहम्मद शेख के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि शेख के घर की तलाशी भी ली गई।

मुंबई, 14 सितंबर मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र एटीएस के अधिकारियों ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी जान मोहम्मद शेख के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि शेख के घर की तलाशी भी ली गई।

इससे पहले दिन में, दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने मंगलवार को पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और पाकिस्तान में आईएसआई द्वारा प्रशिक्षित दो आतंकवादियों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान जान मोहम्मद शेख (47) उर्फ ‘समीर’, ओसामा (22), मूलचंद (47), जीशान कमर (28), मोहम्मद अबु बकर (23) और मोहम्मद आमिर जावेद (31) के तौर पर हुई है जिन्हें दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया।

मुंबई में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जान मोहम्मद का परिवार मध्य मुंबई के सायन में रहता है। उन्होंने बताया कि शेख की गिरफ्तारी की सूचना सार्वजनिक होने के बाद मुंबई अपराध शाखा, एटीएस और स्थानीय पुलिस के अन्य अधिकारियों ने उसके घर जाकर परिवार के सदस्यों से पूछताछ की।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शेख के परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से उसकी पृष्ठभूमि के बारे में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि शेख शादीशुदा है और उसकी दो बेटियां हैं।

इस बीच, पड़ोसियों ने पत्रकारों से कहा कि वह शेख के आतंकियों से संबंध होने की खबर सुनकर स्तब्ध हैं। एक पड़ोसी ने कहा कि वे लोग शेख को एक पारिवारिक व्यक्ति के तौर पर देखते हैं क्योंकि उसका आसपास रहने वाले किसी से कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ।

एक महिला ने कहा कि वह पेशे से चालक है और उसकी पत्नी कुछ घरेलू काम करती है। उन्होंने बताया कि शेख कई सालों से यहां रह रहा है और करीब एक दशक पहले उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\