देश की खबरें | मुंबई : दंपति के निजी वीडियो वायरल करने के आरोप में एक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने एक महिला के पति के साथ बिताए गए निजी पलों के वीडियो और फोटो इंटरनेट पर अपलोड करने और उन्हें हटाने के नाम पर 50,000 रुपये लेने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 17 जुलाई मुंबई पुलिस ने एक महिला के पति के साथ बिताए गए निजी पलों के वीडियो और फोटो इंटरनेट पर अपलोड करने और उन्हें हटाने के नाम पर 50,000 रुपये लेने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी जोशुआ फ्रांसिस दंपति का मित्र है। उन्होंने बताया कि महिला का पति शराबी है और दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता था।

अधिकारी ने बताया कि पति ने पत्नी के साथ बिताए अंतरंग पलों का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया था और उसे फ्रांसिस को दे दिया था।

कांदिवली के समता नगर पुलिस थाने के अधिकारी के मुताबिक फ्रांसिस ने हाल ही में महिला को फोन करके बताया कि उसके अंतरंग वीडियो और तस्वीरें एक अश्लील साइट पर अपलोड कर दी गई हैं। उसने उक्त वेबसाइट की यूआरएल भी उससे साझा की।

फ्रांसिस ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उसका एक मित्र विकास है जो पेशे से साइबर विशेषज्ञ है और वह इन तस्वीरों और वीडियो को वेबसाइट से हटा सकता है।

अधिकारी ने बताया कि बाद में फ्रांसिस ने ही विकास बनकर महिला को व्हाट्सऐप पर कॉल किया और कहा कि वह सामग्री हटा देगा, लेकिन इसके लिए उसे 50,000 रुपये देने होंगे। महिला पैसे देने को तैयार हो गई थी।

उन्होंने बताया कि कुछ दिनों बाद वीडियो और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गईं जिसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फ्रांसिस से पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान फ्रांसिस ने स्वीकार किया कि उसे महिला के पति से उक्त वीडियो और फोटो मिले थे। उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसने पहले उन्हें ‘पोर्न साइट’ पर अपलोड किया फिर महिला से पैसे लेकर उन्हें हटाया और बाद में उन वीडियो को सोशल मीडिया मंच पर जारी कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Satta Bazar Favorite Team: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में Momos खाने के बाद 10 साल की बच्ची की हालत गंभीर, लिवर फेल होने से याददाश्त खोई, चलने-फिरने में भी दिक्कत