देश की खबरें | मुंबई: शरद पवार के खिलाफ भाजपा नेता के ट्वीट के विरोध में राकांपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नीलेश राणे के उस ट्वीट को लेकर गिरफ्तारी दी, जिसमें उन्होंने शरद पवार को मुगल बादशाह औरंगजेब का ‘पुनर्जन्म’ बताया था।

मुंबई, नौ जून राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नीलेश राणे के उस ट्वीट को लेकर गिरफ्तारी दी, जिसमें उन्होंने शरद पवार को मुगल बादशाह औरंगजेब का ‘पुनर्जन्म’ बताया था।

राकांपा प्रवक्ता महेश तापसे ने कहा कि पार्टी प्रमुख के खिलाफ राणे के ‘‘मानहानिकारक’’ ट्वीट को लेकर पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।

बुधवार को पोस्ट किये गये एक ट्वीट में, पूर्व सांसद एवं केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बड़े बेटे नीलेश राणे ने कहा था, ‘‘पवार साहब चुनाव नजदीक आने पर मुस्लिम समुदाय के लिए चिंतित हो जाते हैं। कभी-कभी शरद पवार में औरंगजेब का पुनर्जन्म दिखाई देता है।’’

तापसे ने एक बयान में कहा कि राणे के ट्वीट के खिलाफ राकांपा कार्यकर्ता आजाद मैदान में एकत्र हुए। हालांकि, पुलिस उन्हें प्रदर्शन स्थल से येलो गेट पुलिस थाने ले गई।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे कार्यकर्ता साहब (पवार) को लेकर भावुक हैं और हम उनके सम्मान की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते थे कि राज्य सरकार नीलेश राणे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी क्योंकि उनमें कोई नैतिकता नहीं बची है। इसलिए हमने उनका विरोध करते हुए गिरफ्तारी दी।’’

बयान के अनुसार राकांपा की मुंबई इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्र राणे ने ‘मुंबई जेल भरो आंदोलन’ का आयोजन किया था।

इसके अनुसार पार्टी प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो और अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\