देश की खबरें | मुंबई मराठा आरक्षण आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने मंत्री हसन मुशरिफ के वाहन में तोड़फोड़ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रदर्शनकारियों ने बुधवार सुबह दक्षिण मुंबई में महाराष्ट्र कैबिनेट के मंत्री हसन मुशरिफ की एसयूवी में तोड़फोड़ की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुंबई, एक नवंबर मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रदर्शनकारियों ने बुधवार सुबह दक्षिण मुंबई में महाराष्ट्र कैबिनेट के मंत्री हसन मुशरिफ की एसयूवी में तोड़फोड़ की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में मरीन ड्राइव थाने की पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

मुशरिफ, उप मुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) गुट से संबंधित हैं।

अधिकारी ने कहा कि सुबह करीब साढ़े सात बजे मराठा आरक्षण आंदोलन के दो कार्यकर्ताओं ने दक्षिण मुंबई में आकाशवाणी विधायक हॉस्टल के निकट खड़ी मंत्री की एसयूवी पर लाठी-डंडे से तोड़फोड़ की।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारी ‘‘एक मराठा, लाख मराठा’’ के नारे लगा रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान पता चला कि ये लोग छत्रपति संभाजीनगर जिले से हैं।

उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में आगे की जांच के लिए क्षतिग्रस्त वाहन को मरीन ड्राइव थाने ले जाया गया।

पुलिस ने इससे पहले बताया था कि 26 अक्टूबर को मुंबई के परेल इलाके में वकील गुणरत्न सदावर्ते की दो कारों में तोड़फोड़ की गई थी। सदावर्ते मराठा आरक्षण के मुखर विरोधी रहे हैं। बाद में वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर राज्य के विभिन्न हिस्सों में हिंसक घटनाओं के बाद मुंबई पुलिस ने कैबिनेट मंत्रियों, अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं, राजनीतिक दलों के कार्यालयों और मुंबई में महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट