देश की खबरें | मुंबई : भाभी पर तेजाब फेंकने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के पूर्वी उपनगर घाटकोपर में एक व्यक्ति ने अपनी भाभी पर तेजाब फेंक दिया, जिसमें पीड़ित महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, नौ जुलाई मुंबई के पूर्वी उपनगर घाटकोपर में एक व्यक्ति ने अपनी भाभी पर तेजाब फेंक दिया, जिसमें पीड़ित महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रबुद्ध कांबले (45) को कथित तौर पर अपनी भाभी पर तेजाब फेंकने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने यह हमला बुधवार को उस समय किया जब महिला घाटकोपर इलाके के पर्शीवाड़ा इलाके में एक दुकान पर काम कर रही थी।

दरअसल, पीड़ित महिला एक विधवा है और उसने हाल में एक दुकान पर काम करना शुरू किया था, जिससे आरोपी प्रबुद्ध काफी नाराज था और इसको लेकर दोनों के बीच बहस भी हुई थी।

पुलिस के मुताबिक महिला बुधवार को जब काम करने के लिए दुकान पर पहुंची तो आरोपी प्रबुद्ध भी उसके पीछे-पीछे वहां चला गया और उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। हमले के समय दुकान का मालिक भी वहां मौजूद था, तेजाब की चपेट में आने के कारण वह भी घायल हो गया। हमले के बाद पीड़ित महिला को तुरंत नजदीक के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

आरोपी प्रबुद्ध कांबले के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के अलावा अन्य प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले में किस प्रकार के तेजाब का इस्तेमाल किया गया था, इसलिए जांच के लिए नमूनों को फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट