देश की खबरें | मुंबई: तकनीकी खराबी के कारण मुख्य लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन के पास सिग्नल प्रणाली में गड़बड़ी के कारण बृहस्पतिवार को सुबह मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क की मुख्य लाइन पर उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित हुईं, जिससे कई स्टेशन पर भीड़ हो गई और व्यस्त समय में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मुंबई, 13 जून मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन के पास सिग्नल प्रणाली में गड़बड़ी के कारण बृहस्पतिवार को सुबह मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क की मुख्य लाइन पर उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित हुईं, जिससे कई स्टेशन पर भीड़ हो गई और व्यस्त समय में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब सात बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) जाने वाली फास्ट लाइन पर सिग्नल प्रणाली में तकनीकी खराबी आने के कारण कुछ लोकल ट्रेन करीब एक घंटे तक रुकी रहीं।

मध्य रेलवे के मुंबई खंड के खंड रेलवे मैनेजर रजनीश गोयल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर बताया, "विक्रोली स्टेशन के पास अप थ्रू लाइन पर कुछ तकनीकी खराबी के कारण लोकल रेलगाड़ियां रुकी हुई हैं, जिस वजह से कुछ लोकल ट्रेन निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।"

बाद में उन्होंने कहा कि तकनीकी खराबी को सुबह 8.05 बजे ठीक कर लिया गया।

यात्रियों ने कहा कि उपनगरीय सेवाएं 20 से 30 मिनट तक देरी से चल रही हैं और व्यस्त समय के दौरान ट्रेन और स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई है।

चूंकि सीएसएमटी जाने वाली फास्ट ट्रेन लंबे समय तक रुकी रहीं, इस वजह से कई यात्री पटरियों पर उतर आए और वैकल्पिक परिवहन के साधन का उपयोग करके कार्यालय पहुंचने की कोशिश करने लगे।

उपनगरीय ट्रेन सेवाओं के बाधित होने से यात्रियों में रोष है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट