देश की खबरें | भगवान गणेश के स्वागत के लिए मुंबई पूरी तरह तैयार, 2500 से अधिक मंडलों को मिली मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 2,500 से ज्यादा गणेश मंडल और लाखों परिवार शनिवार से दस दिवसीय गणेश उत्सव मनाएंगे।

मुंबई, छह सितंबर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 2,500 से ज्यादा गणेश मंडल और लाखों परिवार शनिवार से दस दिवसीय गणेश उत्सव मनाएंगे।

बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों को गणेश मंडलों से 3,358 आवेदन मिले हैं और शुक्रवार तक 2,635 मंडलों को पंडाल लगाने की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि 300 से अधिक आवेदन अभी भी स्वीकृति के लिए लंबित हैं।

गणेश मंडल, ऐसे समूह हैं जो सार्वजनिक स्थानों पर गणेशोत्सव मनाते हैं।

शनिवार को घरों और पंडालों में विधि-विधान से प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।

इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को लोगों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए इस त्योहार को पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाने का आग्रह किया।

वहीं, गणेश उत्सव के दौरान मुंबई में सुरक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा करीब 15,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

एक अधिकारी ने यहां बताया कि 32 पुलिस उपायुक्त, 45 सहायक आयुक्त, 2,435 अधिकारी, 12,420 कॉंस्टेबल, होमगार्ड और राज्य रिजर्व पुलिस बल, रैपिड एक्शन फोर्स और दंगा नियंत्रण इकाई के कर्मी सड़कों पर तैनात रहेंगे।

शहर की तीनों मेट्रो लाइन पर, गणेश उत्सव के दौरान अंतिम ट्रेन के परिचालन का समय बढ़ाने का फैसला किया गया है। संचालकों ने कहा कि इससे उन श्रद्धालुओं को मदद मिलेगी जो 10 दिवसीय उत्सव के दौरान रात के समय पंडालों में उमड़ते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी