देश की खबरें | मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क ने जीता मेजर लीग क्रिकेट टी20 टूर्नामेंट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निकोलस पूरन के आक्रामक शतक की मदद से मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क ने टैक्सास के डलास में सिएटल ओर्कास को सात विकेट से हराकर पहला मेजर क्रिकेट लीग टी20 टूर्नामेंट जीत लिया है ।

नयी दिल्ली , 31 जुलाई निकोलस पूरन के आक्रामक शतक की मदद से मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क ने टैक्सास के डलास में सिएटल ओर्कास को सात विकेट से हराकर पहला मेजर क्रिकेट लीग टी20 टूर्नामेंट जीत लिया है ।

ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम पर रविवार को खेले गए फाइनल में सिएटल ओर्कास ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 183 रन बनाये । जवाब में मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क ने 16 ओवर में तीन विकेट गंवाकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया ।

यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुंबई के लिये कप्तान निकोलस पूरन ने 55 गेंद में 137 रन बनाये जिसमें 10 चौके और 13 छक्के शामिल थे । वहीं सिएटल टीम के लिये क्विंटोन डिकॉक ने 52 गेंद में 87 रन की पारी खेली । मुंबई के लिये तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और स्पिनर राशिद खान ने तीन तीन विकेट चटकाये ।

मुंबई टीम ने एलिमिनेटर में वॉशिंगटन फ्रीडम को और चैलेंजर में टैक्सास सुपर किंग्स को हराया था ।

आईपीएल की मुंबई इंडियंस के अलावा मुंबई टीम तीन महाद्वीपों, चार देशों और पांच अलग अलग लीग में खेलती है ।

मुंबई इंडियंस की जीत पर टीम की मालिक नीता अंबानी ने कहा ,‘‘ मेजर क्रिकेट लीग इस क्षेत्र में क्रिकेट के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है । मुंबई इंडियंस संयुक्त अरब अमीरात से अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका तक पहुंच गई है और मुझे गर्व है कि हमारे पास एक महिला टीम भी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\