खेल की खबरें | रोहित शर्मा की शानदार पारी से मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रोहित शर्मा (70) के लगातार दूसरे अर्धशतक की मदद से मुंबई इंडियंस ने बुधवार को आईपीएल के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया ।

हैदराबाद, 23 अप्रैल रोहित शर्मा (70) के लगातार दूसरे अर्धशतक की मदद से मुंबई इंडियंस ने बुधवार को आईपीएल के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया ।

मुंबई इंडियंस की यह लगातार चौथी जीत है जिसके बाद टीम अंकतालिका में छठे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है । सनराइजर्स हैदराबाद के आठ विकेट पर 143 रन के जवाब में मुंबई ने 15 . 4 ओवर में तीन विकेट पर 146 रन बनाये । रोहित ने 46 गेंद में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 70 रन की पारी खेली ।

सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंद में नाबाद 40 रन बनाये जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे ।

रोहित ने तीसरे ओवर में पैट कमिंस की आफ कटर पर डीप स्कवेयर लेग के ऊपर से छक्का और फिर चौका लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिये थे । इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट के रूप में खेल रहे रोहित ने हालात को बखूबी पढा और उसके अनुसार खेला । उन्होंने जयदेव उनादकट को कवर के ऊपर दूसरा छक्का लगाया ।

इससे पहले हेनरिक क्लासेन के 44 गेंद में 71 और अभिनव मनोहर के 43 रन की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने खराब शुरूआत से उबरते हुए आठ विकेट पर 143 रन बनाये ।

सनराइजर्स की शुरूआत बहुत खराब रही और उसके पांच विकेट सिर्फ 35 रन पर गिर गए थे । इसके बाद क्लासेन ने पारी को संभाला । दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने 44 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाये । उन्होंने इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट अभिनव के साथ 99 रन की साझेदारी की । अभिनव ने 37 गेंद में दो चौकों और तीन छक्कों के साथ 43 रन बनाये ।

अंकतालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर काबिज सनराइजर्स का शीर्षक्रम सपाट और कठोर विकेट पर टिक नहीं सका ।

सनराइजर्स के शीर्षक्रम के बल्लेबाजों ने पूरी तरह निराश किया । ईशान किशन (एक) ने मैदान से जाने का फैसला किया जबकि गेंद उनके बल्ले को छूकर विकेटकीपर के हाथ में नहीं गई थी । दीपक चाहर की गेंद लेग साइड के बाहर से जा रही थी जिसे अंपायर ने वाइड करार दिया लेकिन किशन को वापिस जाते देख उन्होंने ऊंगली उठा दी ।

गेंदबाज या विकेटकीपर रियान रिकेलटन ने अपील भी नहीं की थी ।

ट्रेविस हेड (0) ने ट्रेंट बोल्ट की आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद पर थर्ड मैन में नमन धीर को कैच थमाया ।

अभिषेक शर्मा (आठ) ने छक्के के साथ शुरूआत की लेकिन बोल्ट की गेंद पर विग्नेश पुथुर को कैच दे बैठे । वहीं नीतिश कुमार रेड्डी ने चाहर की गेंद पर मिडआन में मिचेल सेंटनेर को कैच थमाया ।

पावरप्ले में सनराइजर्स के चार विकेट 24 रन पर गिर गए थे ।इसके बाद अनिकेत वर्मा को मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने आउट किया ।

नौ ओवर के भीतर पांच विकेट 35 रन पर गिरने के बाद क्लासेन ने मोर्चा संभाला । उन्होंने पुथुर को दसवें ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया । इसके बाद पंड्या को तीन चौके लगाये ।

दूसरे छोर से क्लासेन को सहयोग नहीं मिला । अभिनव ने बड़ा शॉट खेलने से पहले सात गेंदें खराब की । क्लासेन को जसप्रीत बुमराह ने तिलक वर्मा के हाथों लपकवाया जबकि अभिनव को बोल्ट ने पवेलियन भेजा । बुमराह का यह 300वां टी20 विकेट था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर