IPL 2022: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित पर धीमी ओवर गति के लिये 24 लाख रूपये का जुर्माना

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और अंतिम एकादश के अन्य सदस्यों पर यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना लगाया गया. पंजाब किंग्स ने बुधवार की रात यह मुकाबला 12 रन से जीता था.

रोहित शर्मा (Photo Credits: IANS)

पुणे, 14 अप्रैल : मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और अंतिम एकादश के अन्य सदस्यों पर यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना लगाया गया. पंजाब किंग्स ने बुधवार की रात यह मुकाबला 12 रन से जीता था.

आईपीएल ने एक बयान में कहा, ‘‘मुंबई इंडियंस पर 13 अप्रैल को पुणे में एमसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना लगाया गया है. ’’ पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस का हारने का सिलसिला जारी है और उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ पराजय से लगातार पांचवीं हार झेलनी पड़ी. इसके अनुसार, ‘‘आईपीएल के न्यूनतम ओवर गति संबंधित उल्लंघन के अंतर्गत यह टीम का इस सत्र का दूसरा मामला है. ’’ यह भी पढ़ें : IPL 2022 Points Table: मुंबई इंडियंस को हराकर अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंची पंजाब किंग्स, यहां देखें किस टीम की क्या है वर्तमान स्थिति

इसमें कहा गया, ‘‘मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर 24 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया जबकि अंतिम एकादश के अन्य सदस्यों पर छह लाख रूपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (इनमें से जो भी कम हो) जुर्माना लगाया गया. ’’ इससे पहले रोहित पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति के लिये 12 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेंगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Eden Gardens Pitch Report: ईडन गार्डन्स में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Preview: ईडन गार्डन में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स