देश की खबरें | मुम्बई, पड़ोसी जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटे में मुम्बई के कुछ इलाकों में भारी बारिश और पड़ोसी जिलों में तेज बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान लगाया है।
मुम्बई, 12 अगस्त भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटे में मुम्बई के कुछ इलाकों में भारी बारिश और पड़ोसी जिलों में तेज बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान लगाया है।
आईएमडी के एक अधिकारी ने रायगढ़, नासिक और पुणे में तेज से बहुत तेज बारिश के पूर्वानुमान के साथ ‘ब्राउन अलर्ट’ जारी किया है।
अधिकारी ने बताया कि अगले 24 घंटे में मुम्बई के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है और ठाणे, रायगढ़ तथा रत्नागिरी जिलों में तेज बौछार पड़ेगी।
उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।
मुम्बई और उपगनगर इलाकों में बुधवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है।
आईएमडी के मुम्बई के उप महानिदेशक के. एस. होसालिकर ने ट्वीट किया, ‘‘ मुम्बई, पश्चिमी उपनगर, ठाणे और नवी मुम्बई के कुछ हिस्सों में पिछले छह घंटे में दोपहर ढाई बजे तक 60 मिमी बारिश हुई।’’
उन्होंने बताया कि उपग्रह और रडार के माध्यम से उत्तरी कोंकण पर घने बादल होने के संकेत मिल रहे हैं।
होसालिकर ने बताया कि रायगढ़, ठाणे, मुम्बई, पालघर और दक्षिणी गुजरात के कुछ हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)