देश की खबरें | मुंबई: अस्पताल में लगी आग में चार झुलसे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के कांदिवली पश्चिम में एक अस्पताल में शनिवार को आग लगने से चार लोग घायल हो गये। एक नागरिक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 27 अप्रैल मुंबई के कांदिवली पश्चिम में एक अस्पताल में शनिवार को आग लगने से चार लोग घायल हो गये। एक नागरिक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अग्निशमन अधिकारी अधिकारी ने बताया कि आग विन्स हॉस्पिटल के पिछले हिस्से में दोपहर 1:50 बजे लगी और दोपहर 2:05 बजे तक इस पर काबू पा लिया गया।
उन्होंने कहा, "आग में चार लोग झुलस गए। आग 'सेंट्रलाइज एसी' के तारों, कंप्रेसर और अन्य हिस्सों तक सीमित रही।"
उन्होंने बताया कि स्वाधीन मुखी (56) राजदेव (35) नरेंद्र मौर्य (45) और सुनील (35) आग में झुलस गए।
अधिकारी ने कहा, "उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
संबंधित खबरें
Eid 2026 Moon Sighting Live News Updates: सऊदी अरब से लेकर यूएई, कतर, यूके, अमेरिका और कनाडा तक टिकी दुनिया की नजरें
ICC Team Rankings 2026: इस वक्त टीम इंडिया वनडे, टी20 और टेस्ट में किस पायदान पर, जानिए टॉप-5 टीमों की पूरी लिस्ट
Stock Market Holiday: क्या गुड़ी पड़वा पर बंद रहेगा शेयर बाजार? निवेश करने से पहले जान लें 19 मार्च के लिए BSE और NSE के नियम
Virat Kohli IPL 2026 Milestone: आईपीएल के आगामी सीजन में क्रिस गेल और रोहित शर्मा के खास क्लब में शामिल होने के करीब विराट कोहली, सिर्फ इतने छक्कों की दरकार
\