मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में 5 गिरफ्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में संघर्षरत मॉडल एवं अभिनेताओं के साथ पोर्न फिल्म बनाने एवं सोशल मीडिया एवं वेबसाइट पर अपलोड करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai)  में संघर्षरत मॉडल एवं अभिनेताओं के साथ पोर्न फिल्म बनाने एवं सोशल मीडिया एवं वेबसाइट पर अपलोड करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अपराध शाखा के संपत्ति प्रकोष्ठ के अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि शहर के मलाड-मालवानी इलाके के माढ स्थित एक बंगले पर छापेमारी कर दो पुरुष अभिनेताओं, एक लाइट मैंन, एक महिला फोटोग्राफर एवं एक ग्राफिक डिजाइनर को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब मोबाइल फोन से अश्लील फिल्म की शूटिंग की जा रही थी.

उन्होंने बताया कि गिरोह से एक महिला को बचाया गया. अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार महिला ने बताया कि वह अश्लील फिल्म की शूटिंग कर इंटरनेट एवं सोशल मीडिया पर अपलोड करती थी एवं लोगों को भुगतान के आधार पर इनतक पहुंच देती थी. उन्होंने बताया, ‘‘ घटनास्थल से छह मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, कैमरा और संबंधित उपकरण, मेमोरी कार्ड आदि जब्त किया गया है जिसकी कीमत 5.68 लाख रुपये है। हमने आरोपियों के खाते में जमा 36.60 लाख रुपये भी जब्त कर लिए हैं.

अधिकारी ने बताया, ‘‘ आरोपियों के खिलाफ संपत्ति प्रकोष्ठ के एपीआई लक्ष्मीकांत सालुंके की शिकायत के आधार पर मालवानी पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं स्त्री अशिष्ट रुपण प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।’’

उन्होंने बताया कि आरोपियों को 10 फरवरी तक हिरासत में भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 221 रनों का टारगेट, अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Mumbai Indians 300 Matches Milestone: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, 300 टी20 मैच खेलने वाली पहली आईपीएल फ्रेंचाइजी बनी

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Score Update: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट