देश की खबरें | मुंबई: दमकल विभाग ने 22 घंटे की मशक्कत के बाद बांद्रा के मॉल में लगी आग पर पाया काबू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के बांद्रा इलाके में एक मॉल में लगी भीषण आग पर 22 घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। नगर निगम अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 30 अप्रैल मुंबई के बांद्रा इलाके में एक मॉल में लगी भीषण आग पर 22 घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। नगर निगम अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, बांद्रा वेस्ट इलाके में लिंकिंग रोड स्थित लिंक स्क्वायर मॉल में तड़के चार बजकर 10 मिनट पर आग लग गई जिसपर दमकल कर्मियों और अन्य आपातकालीन सेवाओं के प्रयासों के बाद बुधवार देर रात एक बजकर 41 मिनट पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि आग से किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

शुरुआत में यह आग केवल एक इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के शोरूम तक ही सीमित थी, लेकिन जल्द ही इसने तीन मंजिला मॉल की ऊपरी मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। इस मॉल में 200 से अधिक दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि करीब 13 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने दमकल की 13 गाड़ियों और अन्य अग्निशमन वाहनों और उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया। इसके बाद आग को पूरी तरह से बुझाने के प्रयास किए गए।

मुंबई अग्निशमन विभाग के प्रमुख रवींद्र अंबुलगेकर ने पहले ही घटना की जांच की घोषणा कर दी है, हालांकि आग के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न लाइन पर आज रात से और सेंट्रल लाइन पर कल रहेगा मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Update: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम कब होंगे जारी? फर्जी नोटिस वायरल, विभाग ने छात्रों को सतर्क रहने की दी सलाह

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त