देश की खबरें | मुंबई: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की याचिका खारिज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ उनकी ''पूर्व'' पत्नी ज़ैनब की ओर से दायर दोनों याचिकाओं को खारिज कर दिया है।

मुंबई, 23 फरवरी मुंबई की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ उनकी ''पूर्व'' पत्नी ज़ैनब की ओर से दायर दोनों याचिकाओं को खारिज कर दिया है।

अभिनेता के वकीलों के अनुसार, ज़ैनब ने सिद्दीकी के खिलाफ उनकी पत्नी होने का झूठा दावा करते हुए दहेज उत्पीड़न के मामले में शिकायत दर्ज की थी।

अभिनेता के वकीलों अदनान शेख और दृष्टि खुराना ने कहा, "अदालत ने दोनों मामलों को तलाक के दस्तावेज पेश करने के बाद खारिज (21 फरवरी को) कर दिया।"

दोनों मामले 48 वर्षीय अभिनेता के खिलाफ शादी के दस्तावेजों के आधार पर दर्ज किए गए थे तथा तलाक के वैध दस्तावेज अदालत से छुपाए गए थे।

गौरतलब है कि ज़ैनब ने मुंबई के वर्सोवा थाने में अभिनेता और उनकी मां के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए (दहेज उत्पीड़न) व 509 (सुरक्षा प्रदान करने के लिए) के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के लिए अदालत से निर्देश देने की मांग की थी।

वहीं, पिछले महीने वर्सोवा पुलिस ने अभिनेता की मां मेहरुनिसा सिद्दीकी की शिकायत पर ज़ैनब के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट