देश की खबरें | मुंबई: साइबर जालसाजों ने छह साल में बुजुर्ग महिला से 1.15 करोड़ रुपये ठगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की 70 वर्षीय एक महिला से छह साल में कथित रूप से आयकर अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने लगभग 1.15 करोड़ रुपये की ठगी कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, दो जुलाई मुंबई की 70 वर्षीय एक महिला से छह साल में कथित रूप से आयकर अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने लगभग 1.15 करोड़ रुपये की ठगी कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वर्ली क्षेत्र निवासी बुजुर्ग महिला ने सोमवार को दादरी पुलिस में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता को मई 2019 में इस संबंध में पहली बार एक महिला ने फोन किया, जिसने खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताया और कहा कि विभाग उसके मृत पति का धन उन्हें लौटाना चाहता है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता से उस महिला ने कहा कि वह अपने पति का धन वापस प्राप्त करने के लिए उनके नाम पर लंबित करों और जुर्मानों का भुगतान करें।

अधिकारी ने बताया कि फोन करने वाले पर यकीन करते हुए बुजुर्ग महिला ने ठगों द्वारा दिए गए खातों में रुपये स्थानांतरित करना शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि छह साल में शिकायतकर्ता ने 50 बार लेन-देन में कुल 1.15 करोड़ से अधिक रुपये गवा दिए और आयकर विभाग से कोई धन वापसी नहीं हुई।

महिला ने हाल ही में अपने रिश्तेदारों को यह घटना बताई, जिन्होंने उसे बताया कि साइबर अपराधियों द्वारा उसके साथ धोखाधड़ी की जा रही है और उसे पुलिस से संपर्क करने का आग्रह किया।

अधिकारी ने बताया कि उनकी शिकायत के आधार पर दादर पुलिस ने अज्ञात धोखेबाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Dream11 Prediction: शारजाह में आज अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Afghanistan vs Zimbabwe T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगा अफगानिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Preview: शारजाह में आज खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स