देश की खबरें | मुंबई अपराध शाखा के अधिकारियों ने अस्पताल में गोविंदा से पूछताछ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई अपराध शाखा के अधिकारियों ने अपनी रिवॉल्वर से दुर्घटनावश गोली चलने के कारण घायल हुए अभिनेता गोविंदा से मुलाकात की और उनसे घटना के बारे में पूछताछ की। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, दो अक्टूबर मुंबई अपराध शाखा के अधिकारियों ने अपनी रिवॉल्वर से दुर्घटनावश गोली चलने के कारण घायल हुए अभिनेता गोविंदा से मुलाकात की और उनसे घटना के बारे में पूछताछ की। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और मुंबई अपराध शाखा ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है।

गोविंदा की लाइसेंसी रिवॉल्वर से दुर्घटनावश चली गोली उनके पैर में लगी थी जिसे चिकित्सकों ने निकाल दिया है।

पुलिस ने बताया कि किसी ने इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी है।

यह हादसा गोविंदा (60) के मुंबई स्थित आवास पर मंगलवार को हुआ और उनका यहां एक निजी अस्पताल में उपचार किया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दया नायक की अगुवाई में अपराध शाखा के एक दल ने मंगलवार को अस्पताल का दौरा किया और अभिनेता से घटना के बारे में बातचीत की।

उन्होंने बताया कि गोविंदा घटना के वक्त मंगलवार तड़के अपने आवास पर अकेले थे।

उन्होंने बताया कि अभिनेता के पास वेबले कंपनी की लाइसेंसी रिवॉल्वर है और गोली उन्हें बाएं घुटने के समीप लगी।

अधिकारी ने बताया कि रिवॉल्वर पुरानी थी, लॉक नहीं थी और उससे दुर्घटनावश गोली चल गयी।

एक अधिकारी ने पहले बताया था कि पुलिस अधिकारियों ने जांच के लिए अभिनेता की रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया है।

अपनी बेहतरीन हास्य और नृत्य कला के लिए दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले गोविंदा ने घटना के बाद में एक बयान जारी करते हुए प्रशंसकों को सूचित किया कि अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं।

1980 और 1990 के दशक में फिल्मी पर्दे पर राज करने वाले अभिनेताओं में से एक गोविंदा चार दशकों के अपने करियर में 165 से अधिक हिंदी फिल्मों में नजर आए।

लोकसभा चुनाव से एक महीने पहले मार्च में वह एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना में शामिल हो गए थे।

वह करीब दो दशक बाद राजनीति में लौटे हैं। उन्होंने 2008 में राजनीति से दूरी बनाने से पहले कांग्रेस के टिकट पर मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से 2004 का चुनावी मुकाबला जीता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज