देश की खबरें | मुंबई की अदालत ने पूर्व मंत्री देशमुख को निजी अस्पताल में एंजियोग्राफी कराने की दी अनुमति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को यहां स्थित एक विशेष अदालत ने सोमवार को मुंबई स्थित एक निजी अस्पताल में ‘कोरोनरी एंजियोग्राफी’ कराने की अनुमति दे दी। देशमुख को धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई, 10 अक्टूबर महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को यहां स्थित एक विशेष अदालत ने सोमवार को मुंबई स्थित एक निजी अस्पताल में ‘कोरोनरी एंजियोग्राफी’ कराने की अनुमति दे दी। देशमुख को धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया गया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देशमुख (71) को पिछले साल नवंबर में धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था, लेकिन हाल ही में उन्हें मुंबई उच्च न्यायालय से जमानत मिली थी। हालांकि, केंद्रीय जांच एजेंसी ने उच्च न्यायालय के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी थी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता रहे देशमुख भ्रष्टाचार से जुड़े एक अन्य मामले में भी आरोपी हैं, जिसकी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच की जा रही है।

देशमुख ने भ्रष्टाचार के मामले में भी जमानत याचिका दायर की है और विशेष अदालत ने सीबीआई को 14 अक्टूबर तक जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।

देशमुख के अधिवक्ता अनिकेत निकम और इंदरपाल सिंह ने विशेष अदालत से मुंबई स्थित जसलोक अस्पताल में उनकी एंजियोग्राफी कराने की मांग की थी।

‘कोरोनरी एंजियोग्राफी’ या एंजियोग्रेाफी के तहत एक्स-रे के जरिये व्यक्ति के दिल की रक्त वाहिकाओं को देखा जाता है। यह जांच यह देखने के लिए की जाती है कि व्यक्ति के हृदय में रक्त पहुंचने में कोई बाधा आ रही है या नहीं।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने देशमुख की याचिका मंजूर कर ली। विशेष न्यायाधीश आरएन रोकड़े ने अर्थर रोड जेल (जहां देशमुख बंद हैं) के अधीक्षक को निर्देश दिया कि वह उन्हें एंजीयोग्राफी जांच और जरूरी हो तो आगे के इलाज के लिए जसलोक अस्पताल में भर्ती करायें, जिसका खर्च देशमुख खुद वहन करेंगे।

अदालत ने अस्पताल में भर्ती होने के दौरान देशमुख की पत्नी और बेटी को उनके साथ मौजूद रहने की अनुमति दे दी।

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह के वसूली के आरोप से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने देशमुख के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Quetta Gladiators vs Karachi Kings, PSL 2026 2nd T20 Match Live Streaming In India: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच होगा दूसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Pakistani Spy Arrested: राजस्थान में पाकिस्तान का जासूसी नेटवर्क ध्वस्त; आतंकी शहजाद भट्टी का करीबी गिरफ्तार, संवेदनशील वीडियो भेजने का आरोप

Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

'देश में कोई लॉकडाउन नहीं होगा': किरेन रिजिजू ने अफवाहों पर लगाया विराम; पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती को बताया 'ऐतिहासिक कदम'