Mumbai: कॉलेज का प्रशासनिक अधिकारी प्रवेश के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शहर के एक कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी को एक व्यक्ति से उसकी बेटी के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

Credit -(Photo : X)

मुंबई, 31 अगस्त : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शहर के एक कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी को एक व्यक्ति से उसकी बेटी के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान रवींद्रनाथ सिंह (56) के रूप में हुई है, वह घाटकोपर स्थित रामनिरंजन झुनझुनवाला कॉलेज आफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स में कार्यरत है.

एसीबी के अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता की बेटी कॉलेज में वाणिज्य पाठ्यक्रम से 11वीं कक्षा में प्रवेश चाहती थी. लेकिन उसका नाम चयनित छात्रों की संक्षिप्त सूची में नहीं था. इसलिए, छात्रा और उसके पिता कॉलेज गए और सिंह से मिले तथा उनसे प्रक्रिया में मदद करने का अनुरोध किया.

उन्होंने बताया कि बाद में पीड़ित ने स्थानीय विधायक से भी मुलाकात की. विधायक ने छात्रा को प्रवेश दिलाने में मदद दिलवाने के उद्देश्य से कॉलेज को संबोधित एक सिफारिशी पत्र भी दिया. यह भी पढ़ें : Farmers Movement: किसानों को बोलने का हक, सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए- विनेश फोगाट

पीड़ित के सिंह से दोबारा मुलाकात करने पर उसने पहले उनसे डेढ़ लाख रुपए मांगे, लेकिन बाद में रकम घटाकर 50 हजार रुपए कर दी. इसके बाद शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी से संपर्क किया, जिसने उसकी शिकायत की पुष्टि की. एजेंसी ने जाल बिछाया और सिंह को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया. आरोपी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी