देश की खबरें | मुंबई शहर में नौ घंटों में 101.8 मिमी बारिश हुई, उपनगरों में महज 14.8 मिमी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई शहर में सोमवार को नौ घंटों में 101.8 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई, जो इस अवधि के दौरान इसके उपनगरों में हुई वर्षा से करीब सात गुना अधिक है, जबकि महाराष्ट्र के कुछ अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मुंबई, आठ जुलाई मुंबई शहर में सोमवार को नौ घंटों में 101.8 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई, जो इस अवधि के दौरान इसके उपनगरों में हुई वर्षा से करीब सात गुना अधिक है, जबकि महाराष्ट्र के कुछ अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) मुंबई की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया कि शहर के कोलाबा मौसम केंद्र ने सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 101.8 मिमी बारिश दर्ज की।

उन्होंने कहा, इसके विपरीत, सांताक्रूज मौसम केंद्र, जो मुंबई के उपनगरों के लिए मौसम के मापदंडों को मापता है, ने सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक केवल 14.8 मिमी बारिश दर्ज की।

आमतौर पर, मुंबई शहर में उपनगरों की तुलना में बहुत कम बारिश होती है।

नायर ने कहा, ‘‘पड़ोसी रायगढ़ जिले में भारी बारिश हुई है। चूंकि कोलाबा मौसम केंद्र रायगढ़ जिले के करीब है, इसलिए मौसम केंद्र ने भारी बारिश दर्ज की है।’’

आईएमडी ने कहा कि तटीय रत्नागिरी जिले में 117.9 मिमी बारिश दर्ज की गई।

नायर ने कहा, ‘‘हमने मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक, मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट (भारी से बहुत भारी बारिश का संकेत) जारी किया था। उसके बाद, इसे कमतर कर येलो अलर्ट कर दिया (दिन के दौरान भारी बारिश का संकेत), लेकिन हम स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं।’’

आईएमडी ने कहा कि मंगलवार को मध्य महाराष्ट्र, जिसमें सतारा और पुणे जिलों के घाट क्षेत्र शामिल हैं, में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है और इन स्थानों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। दक्षिण कोंकण के लिए भी ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जिसमें रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिले शामिल हैं।

आईएमडी ने मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्रों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट