खेल की खबरें | मुंबई सिटी एफसी ने ओडिशा एफसी को 6-1 से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई सिटी एफसी ने बुधवार को यहां बिपिन सिंह की शानदार हैट्रिक और बार्थोलोमोव ओग्बेचे के दो गोल की मदद से इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मुकाबले में ओडिशा एफसी को 6-1 के बड़े अंतर से शिकस्त दी।

बेम्बोलिम, 24 फरवरी मुंबई सिटी एफसी ने बुधवार को यहां बिपिन सिंह की शानदार हैट्रिक और बार्थोलोमोव ओग्बेचे के दो गोल की मदद से इंडियन सुपर लीग फुटबॉल मुकाबले में ओडिशा एफसी को 6-1 के बड़े अंतर से शिकस्त दी।

इस जीत से मुंबई की टीम ने आईएसएल तालिका में शीर्ष पर काबिज एटीके मोहन बागान के बीच अंक के फासले को तीन कर लिया। इस मैच से पहले एटीके मोहन बागान से वह छह अंक पीछे था।

मुंबई की 19 मैचों में यह 11वीं जीत है जिससे उसके 37 अंक हो गये हैं। अभी उसे एक मैच और खेलना है और अगर वह इस मैच में भी जीत हासिल कर लेता है तो वह एटीके मोहन बागान के बराबर पहुंच जायेगा जिसके 40 अंक हैं। मुंबई गोल अंतर के मामले में एटीके मोहन बागान के बराबर पहुंच गया है।

यह इस सत्र में किसी की टीम की अब तक सबसे बड़ी जीत रही।

वहीं ओडिशा की 19 मैचों में यह 12वीं हार थी। उसके नौ अंक हैं और वह 11 टीमों की तालिका में सबसे नीचे बना हुआ है।

मुंबई के लिये बिपिन सिंह ने 38वें, 47वें और 86वें मिनट में हैट्रिक लगायी। ओग्बेचे ने 13वें और 43वें मिनट में गोल दागे। टीम के लिये एक गोल सीवाई गोडार्ड ने 44वें मिनट में किया।

ओडिशा के लिये एकमात्र गोल डिएगो मौरिसियो ने नौंवें मिनट में पेनल्टी पर किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड