खेल की खबरें | आरसीबी के खिलाफ लौटेंगी मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच चार्लोट एडवडर्स ने कहा कि कप्तान हरमनप्रीत कौर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ शनिवार को डब्ल्यूपीएल के अगले मैच में उपलब्ध होंगी ।

बेंगलुरू, 29 फरवरी मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच चार्लोट एडवडर्स ने कहा कि कप्तान हरमनप्रीत कौर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ शनिवार को डब्ल्यूपीएल के अगले मैच में उपलब्ध होंगी ।

फॉर्म में चल रही हरमनप्रीत चोट के कारण बुधवार को यूपी वारियर्स के खिलाफ नहीं खेल सकी थी । मुंबई को सात विकेट से पराजय का सामना करना पड़ा था ।

एडवडर्स ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ हरमन आज चयन के लिये उपलब्ध नहीं थी लेकिन शनिवार को आरसीबी के खिलाफ खेलेगी । मुझे इसका पूरा यकीन है ।

हरमनप्रीत ने इस डब्ल्यूपीएल में दो मैचों में 101 रन बनाये हैं ।

मुंबई को अनुभवी तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल की कमी भी खली जो चोटिल है । एडवडर्स ने कहा कि उनकी फिटनेस पर नजर रखी जा रही है लेकिन आरसीबी के खिलाफ उनका खेलना मुश्किल है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम उसके लिये इंतजार कर रहे हैं । यह लंबा नहीं होना चाहिये लेकिन हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते ।’

यूपी वारियर्स की वृंदा दिनेश के कंधे में भी फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी और उनका स्कैन कराया गया है जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस