देश की खबरें | मुंबई के कारोबारी ने ‘अटल सेतु’ से कूदकर जान दी, तीन दिन में आत्महत्या की दूसरी घटना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ने वाले ‘अटल सेतु’ से कूदकर 52 वर्षीय कारोबारी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, तीन अक्टूबर मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ने वाले ‘अटल सेतु’ से कूदकर 52 वर्षीय कारोबारी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

घटना बुधवार की है और पिछले तीन दिनों में ‘अटल सेतु’ पर आत्महत्या की यह दूसरी घटना है। इससे पहले सोमवार को एक बैंककर्मी ने भी ‘अटल सेतु’ से समुद्र में कूदकर अपनी जान दे दी थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘बुधवार की सुबह ‘अटल सेतु’ से कूदकर कारोबारी फिलिप शाह ने अपनी जान दे दी। मध्य मुंबई के माटुंगा निवासी शाह अपनी सेडान कार से ‘अटल सेतु’ पहुंचे और एक स्थान पर कार को खड़ी कर समुद्र में छलांग लगा दी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पुल के सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष के कर्मचारियों ने वहां एक कार खड़ी देखी, जिसके बाद बचाव दल को सूचित किया गया। नियंत्रण कक्ष के कर्मचारी उस स्थान पर पहुंचे, जहां से शाह समुद्र में कूदे थे। तलाश अभियान के बाद उन्हें ढूंढ निकाला गया।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान उसके आधार कार्ड से की गई, जो कार में मिला था। उन्होंने बताया कि शाह पिछले कुछ दिनों से तनाव में थे।

नवी मुंबई के न्हावा शेवा थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु’ को मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (एमटीएचएल) के नाम से भी जाना जाता है। यह पुल दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई के सैटेलाइट शहर से जोड़ता है, जिसका उद्घाटन इस साल जनवरी में हुआ था। छह लेन वाला यह पुल 21.8 किलोमीटर लंबा है और इसे देश का सबसे लंबा समुद्री पुल कहा जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट