Mumbai: ब्रिटिश महिला से बांद्रा के क्लब में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के बांद्रा इलाके के एक क्लब में 44 वर्षीय ब्रिटिश महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 6 मई : मुंबई (Mumbai) के बांद्रा इलाके के एक क्लब में 44 वर्षीय ब्रिटिश महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार रात की है, जब यहां ब्रिटिश उप उच्चायोग में काम करने वाली महिला अपने पति के साथ क्लब पहुंची थी. महिला का पति भी उसी कार्यालय में काम करता है.

अधिकारी ने कहा, ‘‘जब महिला रात करीब साढ़े 11 बजे वॉशरूम गई तो आरोपी (35) ने उससे छेड़छाड़ की. घटना के बाद महिला अपनी टेबल पर लौटी और पति एवं दोस्तों को इस बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया.’’ इस बीच, पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रा मार्ग के पास मुठभेड़, हिजबुल के तीन आतंकवादी ढेर

अधिकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान घनश्याम लालचंद यादव के रूप में हुई है, जिसे भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (महिला की गरिमा भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 354 ए (अनुचित तरीके से शारीरिक संपर्क और यौन उत्पीड़न) और 509 (महिला की गरिमा भंग करने के इरादे से शब्द, हावभाव या कार्य का प्रदर्शन) के तहत गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी एमबीए ग्रैजुएट है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\