देश की खबरें | मुंबई बीएमडब्ल्यू हादसा : फरार कार चालक के खिलाफ एलओसी जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने 24 वर्षीय उस व्यक्ति के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है, जिसने वर्ली इलाके में एक महिला को बीएमडब्ल्यू कार से कथित तौर पर टक्कर मार दी थी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, आठ जुलाई मुंबई पुलिस ने 24 वर्षीय उस व्यक्ति के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है, जिसने वर्ली इलाके में एक महिला को बीएमडब्ल्यू कार से कथित तौर पर टक्कर मार दी थी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इस घटना में महिला की जान चली गई।

आरोपी पड़ोसी पालघर जिले के शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा है।

पुलिस के मुताबिक, वर्ली कोलीवाड़ा निवासी कावेरी नखवा (45) रविवार को सुबह करीब 5.30 बजे अपने पति प्रदीप के साथ डॉ. एनी बेसेंट मार्ग से गुजर रही थीं, तभी बीएमडब्ल्यू सवार मिहिर शाह ने दंपति के दोपहिया वाहन को कथित तौर पर टक्कर मार दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला कार के साथ दो किलोमीटर से अधिक दूरी तक घिसटती चली गई। उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी के अनुसार, हादसे के बाद आरोपी बांद्रा-वर्ली सी लिंक की ओर भाग गया। उन्होंने बताया कि आरोपी अपनी कार और बगल वाली सीट पर बैठे ड्राइवर राजऋषि बिदावत को बांद्रा इलाके में कला नगर के पास छोड़कर फरार हो गया।

अधिकारी के मुताबिक, वर्ली पुलिस ने मिहिर के पिता राजेश शाह और ड्राइवर बिदावत को हादसे के बाद भागने में मिहिर की मदद करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि कार का मालिक राजेश शाह है।

अधिकारी ने कहा, “चूंकि मिहिर शाह के देश से भागने की आशंका है, इसलिए मुंबई पुलिस ने रविवार शाम उसके खिलाफ एलओसी जारी किया।”

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है और उसका पता लगाने के लिए छह टीमें गठित की हैं।

अधिकारी के अनुसार, पुलिस को संदेह है कि हादसे के समय मिहिर शराब के नशे में था, क्योंकि घटना से कुछ घंटे पहले उसे जुहू इलाके में एक बार में देखा गया था।

अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा कि पुलिस को बार का 18,000 रुपये का बिल भी मिला है और इसकी जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि बार के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

अधिकारी के मुताबिक, घटना के संबंध में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को सोमवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए रविवार को कहा था कि कानून की नजरों में सभी एक समान हैं और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

यह पूछे जाने पर कि क्या दुर्घटना में शामिल व्यक्ति शिवसेना नेता का बेटा है, शिंदे ने कहा था, “कानून सभी के लिए समान है और सरकार हर मामले को एक ही तरह से देखती है। इस दुर्घटना के लिए कोई अलग नियम नहीं होगा। सब कुछ कानून के अनुसार किया जाएगा।”

शिंदे ने कहा था, “पुलिस किसी को नहीं बचाएगी। मुंबई हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग से बात की है।”

वर्ली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा था, “मैं ‘हिट एंड रन’ के आरोपी शाह के राजनीतिक झुकाव पर नहीं जाऊंगा, लेकिन मुझे उम्मीद है कि पुलिस आरोपी को पकड़ने और उसे न्याय के कटघरे में लाने के लिए तेजी से कार्रवाई करेगी। आशा है कि उसे शासन से कोई राजनीतिक आश्रय नहीं मिलेगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड