देश की खबरें | मुंबई बेस्ट बस दुर्घटना: मृतकों की संख्या बढ़कर छह हुई, 43 अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में ‘बेस्ट’ बस दुर्घटना में तीन और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 10 दिसंबर मुंबई में ‘बेस्ट’ बस दुर्घटना में तीन और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे कुर्ला (पश्चिम) इलाके में हुई इस दुर्घटना में 43 अन्य लोग घायल हो गए, जबकि शुरुआती रिपोर्ट में 22 लोगों के घायल होने की बात कही गई थी।

दुर्घटना के पांच घंटे से अधिक समय बाद मीडिया के साथ इसका विवरण साझा करते हुए बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया था।’’

‘बेस्ट’ के मुताबिक दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि टक्कर के बाद कई वाहन घसीटते चले गए या क्षतिग्रस्त हो गए। ‘बेस्ट’ ने कहा कि चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद बस की ‘‘गति बढ़ गई’’।

अधिकारियों के अनुसार, बस चालक संजय मोरे को हिरासत में ले लिया गया है।

अधिकारियों ने सोमवार रात बताया कि दुर्घटना स्थल से तीन लोगों को पास के भाभा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मृतक संख्या बढ़कर छह हो गई है।

अधिकारियों के अनुसार, कुर्ला स्टेशन से साकीनाका जा रही ‘बेस्ट’ बस के चालक ने रूट ए322 पर वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

उन्होंने बताया कि बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम की बस पैदल यात्रियों और वाहनों को कुचलने के बाद बुद्ध कॉलोनी नामक आवासीय सोसाइटी में घुस गई और तब जाकर रुकी।

एक अधिकारी ने पहले बताया था कि यह बस हैदराबाद स्थित ‘ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक’ द्वारा निर्मित 12 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक वाहन थी और इसे ‘बेस्ट’ ने पट्टे पर लिया था।

मुंबई पुलिस ने कुर्ला स्टेशन को जोड़ने वाले एसजी बर्वे मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया है।

परिवहन निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि एसजी बर्वे मार्ग को यातायात के लिए बंद किए जाने के कारण बेस्ट कुर्ला स्टेशन तक बसें चलाने के बजाय अन्य निकटवर्ती स्थानों से 10 मार्गों पर बसें चला रही है।

बर्वे रोड कुर्ला स्टेशन को जोड़ने वाले सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है।

बर्वे रोड पर स्थित कुर्ला बस स्टैंड से बड़ी संख्या में यात्री बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और अन्य स्थानों तक पहुंचने के लिए बस लेते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज