विदेश की खबरें | मुंबई हमला : राणा ने अपने मामले की स्थिति जानने के लिए अमेरिकी अदालत में याचिका दायर की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमलों के आरोपी एवं पाकिस्तानी मूल के कनाडाई कारोबारी तहव्वुर राणा ने अपने भारत प्रत्यर्पण संबंधी आदेश का 20 महीने से अधिक समय तक इंतजार करने के बाद ‘स्टेटस कांफ्रेंस’ (मामले की स्थिति जानने के संबंध में न्यायाधीश से मुलाकात) के लिए अमेरिका की अदालत का रुख किया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 30 मार्च मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमलों के आरोपी एवं पाकिस्तानी मूल के कनाडाई कारोबारी तहव्वुर राणा ने अपने भारत प्रत्यर्पण संबंधी आदेश का 20 महीने से अधिक समय तक इंतजार करने के बाद ‘स्टेटस कांफ्रेंस’ (मामले की स्थिति जानने के संबंध में न्यायाधीश से मुलाकात) के लिए अमेरिका की अदालत का रुख किया है।

आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली के दोस्त राणा (62) को मुंबई हमलों में उसकी संलिप्तता के आरोपों के कारण भारत द्वारा प्रत्यर्पण का अनुरोध किए जाने पर लॉस एंजिलिस में फिर से गिरफ्तार किया गया था। इस हमले में छह अमेरिकियों समेत 166 लोगों की मौत हुई थी। राणा को भारत में भगोड़ा घोषित किया गया है।

लॉस एंजिलिस में अमेरिकी जिला अदालत की न्यायाधीश जैकलीन चूलजियान ने प्रत्यर्पण मुद्दे पर आखिरी सुनवाई जून 2021 को की थी और आखिरी बार कागजात जुलाई 2021 में दायर किए गए थे। राणा को भारत प्रत्यर्पित करने के अमेरिका सरकार के अनुरोध पर अदालत ने अभी फैसला नहीं सुनाया है।

राणा ने अपने वकील के जरिये एक याचिका दायर कर ‘स्टेटस कांफ्रेंस’ का अनुरोध किया है।

राणा के वकील ने कहा, ‘‘मामले में आखिरी दलील 21 जुलाई 2021 को दायर की गई थी। इतना समय बीत जाने और राणा के लगातार कारावास में रहने के मद्देनजर अदालत और वकील द्वारा मामले की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करना उचित प्रतीत होता है।’’

अमेरिका सरकार ने इस याचिका का विरोध नहीं किया है। राणा के वकीलों ने 25 अप्रैल को ‘स्टेटस कांफ्रेंस’ किए जाने का सुझाव दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट