देश की खबरें | मुंबई: सात महीने बाद कुवैती नौका को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसके मालिक को सौंपा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुंबई में सात महीने पहले जब्त की गई एक कुवैती नौका को सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसके मालिक को सौंप दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, छह सितंबर महाराष्ट्र के मुंबई में सात महीने पहले जब्त की गई एक कुवैती नौका को सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसके मालिक को सौंप दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह घटना छह फरवरी को हुई जब तमिलनाडु के तीन व्यक्ति कुवैत से मुंबई तक बिना किसी की नजर में आए एक नौका से मुंबई पहुंच गए थे। इस घटना ने समुद्री सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे।

कुवैती नौका को दक्षिण मुंबई के ससून डॉक के पास अरब सागर में देखा गया था और नौका पर सवार तीनों व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। बाद में पुलिस ने तीनों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और नौका जब्त कर ली थी।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना के सात महीने बाद मामले की जांच के तहत पुलिस द्वारा जब्त की गई नौका को बृहस्पतिवार को उसके मालिक अब्दुल्ला शराहित को सौंप दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि शराहित दो वकीलों के साथ मुंबई के कोलाबा थाने पहुंचे, जहां कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नौका उन्हें सौंप दी गई।

ये तीनों व्यक्ति कुवैत में काम करते थे और वे नौका पर सवार होकर 10 दिनों से अधिक की यात्रा करके मुंबई के तट पर पहुंचे थे। उन्होंने जीपीएस उपकरण की मदद से मार्ग का पता लगाते हुए मुंबई महानगर तक का सफर तय किया था।

उस समय मीडिया में आई खबरों के अनुसार, तीनों कथित रूप से अपने नियोक्ता की यातना और शोषण के कारण खाड़ी देश से भाग गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड