देश की खबरें | मुंबई : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में तीन लोगों को 10 साल की जेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक विशेष अदालत ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को 10 साल कैद की सजा सुनाई है।

मुंबई, 19 जून मुंबई की एक विशेष अदालत ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को 10 साल कैद की सजा सुनाई है।

लईस मोहम्मद, रजाउल्ला अंसारी और आफरीन खान को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दुष्कर्म का दोषी पाया गया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, लईस मोहम्मद ने लड़की का यौन उत्पीड़न किया, जबकि रजाउल्ला अंसारी और आफरीन खान ने अपराध में उसकी मदद की।

यह मामला 2019 में तब सामने आया, जब पीड़िता के गर्भवती होने का पता चला। अफरीन खान ने डेढ़ महीने पहले पीड़िता (17) को रजाउल्ला अंसारी से मिलवाया था, जो घरेलू सहायिका की मदद चाहता था।

अभियोजन पक्ष ने कहा कि आफरीन खान और रजाउल्ला अंसारी लड़की को गोवंडी के एक कमरे में ले गए, जहां लईस मोहम्मद ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया, तो वह उसे जान से मार देगा। गर्भवती होने का एहसास होने पर पीड़िता ने अपनी बहन को आपबीती सुनाई जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

पीड़िता ने अदालत को बताया कि लईस ने कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया, इस कृत्य के वीडियो बना लिये और तस्वीरें लीं तथा इसे प्रसारित करने और उसे बदनाम करने की धमकी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें