देश की खबरें | मुंबई में बहुमंजिला इमारत गिरी; पांच लोगों के फंसे होने की आशंका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के बांद्रा इलाके में बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत गिरने के बाद उसमें कम से कम पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है।
मुंबई, 26 जनवरी मुंबई के बांद्रा इलाके में बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत गिरने के बाद उसमें कम से कम पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है।
स्थानीय निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई के पश्चिमी इलाके बेहराम नगर में अपराह्न तीन बजकर करीब 50 मिनट पर चार मंजिला इमारत गिर गयी।
उन्होंने बताया कि मलबे में कम से कम पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है।
उन्होंने बताया कि दमकल विभाग और पुलिस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
अधिकारी ने बताया कि आधा दर्जन एम्बुलेंस, पांच दमकल गाड़ियां और एक बचाव वैन मौके पर मौजूद हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
संबंधित खबरें
New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match: पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, आज के मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स
Assembly Elections 2026 Date Announcement Live Streaming: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के लिए चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, यहां देखें लाइव
FASTag Annual Pass Fee Revised: NHAI ने फास्टैग वार्षिक पास फ़ीस बढ़ाया, अब 1 अप्रैल से सालाना देने होंगे 3,075 रुपए
Netaji Cap Row: लाल किले के संग्रहालय में रखी नेताजी की टोपी पर विवाद, परिवार ने कहा– यह असली नहीं, जांच की मांग
\